तेज ध्वनि एवं पटाखे जैसी आवाज वाले साइलेंसरों पर तत्काल रोक की आवश्यकता
कोरबा। शहर में रॉयल एनफील्ड सहित अन्य दोपहिया वाहनों में अवैध रूप से साइलेंसर बदलवाकर तेज ध्वनि उत्पन्न करने एवं पटाखे जैसी आवाज निकालने की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। यह न केवल ध्वनि प्रदूषण को बढ़ावा दे रहा है, बल्कि आम नागरिकों की सुरक्षा के लिए भी गंभीर खतरा बन चुका है।
इन बदले हुए साइलेंसरों से निकलने वाला अत्यधिक धुआँ पीछे चल रहे राहगीरों एवं दोपहिया चालकों के सीधे चेहरे पर पड़ता है, जिससे उन्हें असहजता, आंखों में जलन एवं सांस लेने में परेशानी होती है। वहीं अचानक होने वाली पटाखे जैसी तेज आवाज से पीछे चल रहे दोपहिया वाहन चालकों का संतुलन बिगड़ जाता है, जिससे सड़क दुर्घटनाओं की प्रबल संभावना बनी रहती है।
विशेष रूप से छात्र, महिलाएं, बुजुर्ग एवं मरीज इस तेज ध्वनि से अत्यधिक प्रभावित हो रहे हैं। मोटर वाहन अधिनियम एवं ध्वनि प्रदूषण नियंत्रण नियमों का यह खुला उल्लंघन है, इसके बावजूद संबंधित दुकानों एवं वाहन चालकों पर प्रभावी कार्रवाई का अभाव देखा जा रहा है।
अतः जिला प्रशासन एवं यातायात पुलिस से मांग की जाती है कि—
अवैध रूप से बदले गए साइलेंसरों पर सख्त कार्रवाई की जाए,
ऐसे साइलेंसर बेचने एवं लगाने वाली दुकानों पर छापेमारी की जाए,
नियमित वाहन जांच अभियान चलाकर नियम उल्लंघन करने वालों पर जुर्माना एवं वाहन जब्ती की कार्रवाई की जाए,
ताकि आम जनता को ध्वनि प्रदूषण एवं संभावित दुर्घटनाओं से राहत मिल सके।
जनहित एवं सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस पर तत्काल रोक अत्यंत आवश्यक है।
— जारीकर्ता
शहर के वरिष्ठ परतिषठित अधिवक्ता
धनेश कुमार सिंह कोरबा छत्तीसगढ़
(मोबाइल नंबर –98271-51555









