पूर्व महापौर जोगेश लाम्बा द्वारा 18 जनवरी को वनभोज कार्यक्रम का आयोजन

कोरबा।अत्यंत हर्ष और उत्साह के साथ यह जानकारी दी गई है कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी पूर्व महापौर श्री जोगेश लाम्बा द्वारा वनभोज (पिकनिक) कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम दिनांक 18 जनवरी 2026, रविवार को झोराघाट (छुरी) में आयोजित होगा।

कार्यक्रम का समय सुबह 10 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक निर्धारित किया गया है। आयोजन स्थल पर विभिन्न सामाजिक एवं आपसी सौहार्द बढ़ाने वाले गतिविधियों के साथ मिलन समारोह का आयोजन किया जाएगा।

पूर्व महापौर श्री जोगेश लाम्बा ने शहर एवं क्षेत्र के सभी स्नेही बंधुजनों, सहयोगियों एवं नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि यह वनभोज कार्यक्रम आपसी मेल-मिलाप एवं सामाजिक एकता को सुदृढ़ करने का एक अच्छा अवसर है।

कार्यक्रम को लेकर आमंत्रित नागरिकों में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।

About The Author