• nagardarpannews

छत्तीसगढ़ राज्य सूचना आयोग को मिला नया नेतृत्व, अमिताभ जैन नियुक्त मुख्य सूचना आयुक्त

रायपुर। राजधानी से सटे तूता धरना स्थल पर D.Ed अभ्यर्थियों का आमरण अनशन जारी है। इस बीच जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के नेता अमित जोगी ने इस मुद्दे को लेकर शासन पर तीखा हमला बोला है। अमित जोगी ने एक वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा— “जोगी बने मोदी, याद दिलाई गारंटी”।

अमित जोगी ने कहा कि D.Ed अभ्यर्थी अपने अधिकारों और रिक्त पदों पर भर्ती की मांग को लेकर अनशन पर बैठे हैं, लेकिन सरकार उनकी ओर ध्यान नहीं दे रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव के समय किए गए वादे अब केवल जुमले बनकर रह गए हैं।

वीडियो संदेश में अमित जोगी ने कहा कि D.Ed अभ्यर्थियों को न्याय दिलाने और ‘मोदी की गारंटी’ याद दिलाने के उद्देश्य से वे स्वयं तूता, नवा रायपुर जाकर अभ्यर्थियों के साथ अनशन पर बैठेंगे।

उन्होंने यह भी कहा कि शिक्षित युवाओं के साथ हो रहा यह अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

About The Author