छत्तीसगढ़ बंद का असर कोरबा में दिखा
कोरबा। आज बुधवार 24 दिसंबर को सर्व समाज द्वारा आहूत छत्तीसगढ़ बंद का असर प्रदेशभर के साथ-साथ कोरबा जिले में भी देखने को मिला। बंद के चलते शहर के प्रमुख इलाकों में जनजीवन प्रभावित रहा और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
कोरबा के सुबह से ही अधिकांश दुकानें बंद रहीं, जिससे रोजमर्रा के काम पर निकलने वाले लोगों को दिक्कत हुई। बंद को लेकर व्यापारियों और आम नागरिकों ने स्वेच्छा से समर्थन दिया।
हालांकि बंद शांतिपूर्ण रहा और कहीं से किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली। प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है
।









