राष्ट्रवाद संगोष्ठी में पुष्पेंद्र कुलश्रेष्ठ का ओजस्वी उद्बोधन, पिन ड्रॉप साइलेंट रहा सभागार
कोरबा। राष्ट्रवाद विचार मंच द्वारा आयोजित राष्ट्रवाद संगोष्ठी में मुख्य वक्ता पुष्पेंद्र कुलश्रेष्ठ ने अपने ओजस्वी एवं प्रभावशाली उद्बोधन से जनसमूह को भावविभोर कर दिया। उन्होंने लगातार 175 मिनट तक बिना रुके एवं बिना पानी पिए राष्ट्र, संस्कृति और राष्ट्रवाद पर अपने विचार प्रस्तुत किए।
हजारों की संख्या में उपस्थित श्रोता पूरे समय पिन ड्रॉप साइलेंट रहकर उनका उद्बोधन सुनते रहे। वक्तव्य के समापन पर सभागार जय श्री राम के गगनभेदी नारों से गूंज उठा और उपस्थित जनसमूह ने तालियों व सम्मान के माध्यम से उनका अभिनंदन किया।
इस अवसर पर कार्यक्रम के संयोजक हित्तानंद अग्रवाल, आशीष, योगेश जैन, गौरव मोदी, नीतीश डालमिया, नितिन गुप्ता सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए इसे राष्ट्रचेतना जागरण की दिशा में एक ऐतिहासिक आयोजन बताया।
आयोजकों के अनुसार यह संगोष्ठी समाज में राष्ट्रवादी विचारधारा को मजबूती प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।









