कोरबा में चेंबर ऑफ कॉमर्स ने नवपदस्थ कलेक्टर कुणाल दूदावत का किया स्वागत, ट्रेड लाइसेंस के विरोध में सौंपा ज्ञापन
छतीसगढ़ चेम्बर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज़ कोरबा द्वारा आज दिनाक 22/12/25 को नवपदस्थ कलेक्टर आईएएस श्री कुणाल दूदावत जी का अभिनंदन व स्वागत किया गया एवम् समस्त व्यापारियों पर शासन द्वारा ट्रेड लायसेंस के लागू करने के विरोध में माननीय मुख्य मंत्री व माननीय नगरीय प्रशासन मंत्री के नाम से ज्ञापन दिया गया व ट्रेड लाइसेंस का विरोध जताया गया श्री मान कलेक्टर मोहदय द्वारा आश्वासन दिया गया की मेरे द्वारा यथा संभव मदद की जावेगी ज्ञापन देने छतीगढ़ चेम्बर ऑफ़ कॉमर्स के अध्यक्ष संतोष अग्रवाल प्रदेश उपाध्यक्ष जगदीश सोनी प्रदेश मंत्री परमानंद अग्रवाल महामंत्री गजानंद अग्रवाल कार्यकारी अध्यक्ष पारस राम रमानी कोषाध्यक्ष नितिन गुप्ता उपाध्यक्ष नीतीश डालमिया साथ ही प्रेम रामचंदानी एवं व्यापारीगण उपस्थित थे










