डीएवी एम.एम. पब्लिक स्कूल, खरमोरा में वार्षिक खेल महोत्सव का सफल आयोजन
कोरबा (छत्तीसगढ़): डीएवी एम.एम. पब्लिक स्कूल, खर्मोरा में 19 दिसंबर 2025 को प्रातः 10:00 बजे वार्षिक खेल महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में उत्साह, उमंग और खेल भावना से परिपूर्ण वातावरण देखने को मिला।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में श्री प्रताप सिंह कंवर, पार्षद, खर्मोरा, कोरबा उपस्थित रहे, जिन्होंने उद्घाटन समारोह की शोभा बढ़ाई। वहीं श्रीमती मंजू तिवारी, नोडल अधिकारी, डीएवी खरमोरा एवं प्राचार्य, राधिका शुक्ला विशिष्ट अतिथि के रूप में समारोह में शामिल हुईं।
खेल महोत्सव में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेकर अनुशासन, टीम भावना और खेल कौशल का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री हेमंतो मुखर्जी, प्रधानाचार्य, डीएवी खर्मोरा, कोरबा द्वारा की गई।
इसके अतिरिक्त डॉ. (श्रीमती) राज रेखा शुक्ला, एआरओ/प्रबंधक, डीएवी एम.एम. पब्लिक स्कूल्स, छत्तीसगढ़ जोन–ई तथा श्री प्रशांत कुमार, क्षेत्रीय अधिकारी, डीएवी संस्थान, छत्तीसगढ़ जोन की गरिमामयी उपस्थिति भी रही।
विद्यालय प्रबंधन ने अभिभावकों एवं क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करने हेतु उनकी सहभागिता की सराहना की।









