Human Trafficking : नौकरी का लालच देकर लड़कियों की तस्करी,एक लड़की बरामद, दूसरी की तलाश जारी








Human Trafficking , अंबिकापुर। सरगुजा जिले से मानव तस्करी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसमें एक गिरोह ने नौकरी दिलाने का लालच देकर दो युवतियों को उज्जैन ले जाकर बेच दिया। पुलिस ने मामले का भंडाफोड़ करते हुए एक लड़की को सुरक्षित बरामद कर लिया है, जबकि दूसरी युवती की खोजबीन जारी है। परिवारों की शिकायत के बाद सरगुजा और उज्जैन पुलिस के संयुक्त प्रयासों से यह मामला उजागर हुआ है।
Bijapur Naxalite Encounter : भैरमगढ़ में बड़ी मुठभेड़ सुरक्षाबलों ने कई नक्सलियों को किया ढेर
जानकारी के मुताबिक, लखनपुर थाना क्षेत्र की दोनों युवतियों को गिरोह के सदस्यों ने मोटी तनख्वाह वाली नौकरी का झांसा देकर घर से बाहर जाने के लिए राजी किया। कुछ ही दिनों बाद दोनों को उज्जैन ले जाकर अलग-अलग घरों में बेच दिया गया।
बरामद युवती ने पुलिस को बताया कि उसे एक घर में एक हफ्ते तक बंधक बनाकर रखा गया, जहां उससे काम करवाया जाता था और बाहर निकलने नहीं दिया जाता था। युवती ने जब शोर मचाया और पड़ोसियों ने इसकी आवाज सुनी, तब उज्जैन पुलिस मौके पर पहुंची और उसे छुड़ा लिया।
उज्जैन पुलिस की कार्रवाई के बाद युवती को सुरक्षित थाने लाया गया, जहां सूचना मिलते ही सरगुजा से पहुंचे परिजनों को उसे सौंप दिया गया। लड़की की हालत मानसिक रूप से तनावपूर्ण बताई जा रही है, और पुलिस उसकी काउंसलिंग करवा रही है।
दूसरी लड़की का मामला और भी गंभीर है। परिजनों ने शिकायत की है कि उसे न केवल बेचा गया, बल्कि खरीदार से शादी कराने की भी कोशिश की जा रही है।
पुलिस ने खरीदार और तस्करी में शामिल दलालों की पहचान कर ली है और उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
पुलिस को शक है कि यह गिरोह सरगुजा, झारखंड, मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश में सक्रिय बड़े नेटवर्क का हिस्सा है, जो लड़कियों को नौकरी का लालच देकर विभिन्न शहरों में भेजता है।
साइबर सेल, एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट और स्थानीय पुलिस संयुक्त रूप से गिरोह की चेन को तोड़ने में लगी है।
सरगुजा क्षेत्र में पिछले कुछ समय से मानव तस्करी के मामलों में बढ़ोतरी देखी गई है। कमजोर आर्थिक स्थिति वाले परिवारों की लड़कियों को अक्सर नौकरी, शादी या शहर में रहने का लालच देकर बहला-फुसलाने की घटनाएँ सामने आती रही हैं।
Paras Jain, Editor of Nagar Darpan News, delivering insightful journalism with a focus on local and regional news. Stay informed with his expert reporting and analysis.