39 Gamblers Arrested : जुआ पर कड़ा प्रहार 9 लाख 25 हजार समेत 39 लोग हिरासत में
39 Gamblers Arrested :


39 Gamblers Arrested :
39 Gamblers Arrested , दुर्ग। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल के निर्देश पर क्राइम उप पुलिस अधीक्षक अलेक्जेंडर किरो के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बीती रात बड़े पैमाने पर जुआ संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की। रात करीब 12 बजे पुलिस ने लंबे समय से सक्रिय जुआ फड़ पर अचानक छापा मारते हुए 39 जुआरियों को मौके पर ही पकड़ लिया। टीम ने घटनास्थल से ₹9 लाख 25 हजार नकद और जुआ सामग्री बरामद की।
जानकारी के अनुसार, दुर्ग के गया नगर क्षेत्र में स्थित भागवत नामक व्यक्ति के घर में कई दिनों से लगातार जुआ संचालित हो रहा था। स्थानीय शिकायतों के बाद पुलिस ने गुप्त रूप से निगरानी की और पुख्ता जानकारी मिलते ही देर रात बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया।
इस छापेमारी में क्राइम डीएसपी, रक्षित केंद्र के जवान और अन्य पुलिस अधिकारी शामिल रहे। पुलिस टीम ने चारों ओर से घर को घेरकर दबिश दी, जिससे किसी भी आरोपी को भागने का मौका नहीं मिला।
अधिकारियों ने बताया कि जिले में अवैध जुआ, सट्टा और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों पर नकेल कसने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा। पकड़े गए सभी आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
यह मामला लगातार अपडेट में है।
सही और विश्वसनीय खबरों के लिए जुड़े रहें।
Paras Jain, Editor of Nagar Darpan News, delivering insightful journalism with a focus on local and regional news. Stay informed with his expert reporting and analysis.