• nagardarpannews

आरोग्यधाम पॉलिक्लिनिक: सुलभ उपचार और निस्वार्थ सेवा का अनोखा उदाहरण

फिंगेश्वर/रायपुर। आम जनता को किफायती दर पर गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आरोग्यधाम पॉलिक्लिनिक लगातार बेहतर पहल कर रहा है। यहाँ बेहद कम शुल्क में चिकित्सीय परामर्श, सुलभ लैब टेस्ट और जेनेरिक दवाइयाँ उपलब्ध करायी जाती हैं। निजी संस्थानों की तुलना में यह सेवाएँ लोगों के लिए बड़ी राहत साबित हो रही हैं।

 मात्र ₹20 में चिकित्सीय परामर्श

आरोग्यधाम पॉलिक्लिनिक में मरीजों को सिर्फ ₹20 में डॉक्टरों से परामर्श मिलता है।विशेष बात यह है कि हर मंगलवार परामर्श निशुल्क होता है। यह सुविधा आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों को अत्यंत लाभ पहुँचा रही है।

About The Author