गर्ल फ्रेंड से मिलने पिस्टल लेकर मिलने पहुंचा बिहारी प्रेमी : फ्री फायर गेम के जरिए हुआ प्यार, मुलाकात के दौरान हथियार देख प्रेमिका के उड़े होश

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में फ्री फायर खेलते बिहार के लड़के को कोरबा की लड़की से प्यार हो गया। प्रेमिका से मिलने युवक कोरबा आकर श्री राम डोमेट्री होटल के रूम नंबर 103 में रुका था। पुलिस अचानक होटल की जांच करने पहुंची तो हैरान रह गई। पूरा मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।

होटल में बिहार के युवक को पिस्टल और कारतूस के साथ पकड़ा गया। इस मामले में पुलिस ने होटल संचालक को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी राहुल सिंह से पूछताछ शुरू की। इस दौरान चौंकाने वाले तथ्य सामने आए।

युवक ने बताया कि कोरबा निवासी एक युवती से फ्री फायर गेम के माध्यम से दोस्ती हुई। फिर दोस्ती प्यार में बदली और दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई। बिहार से वह युवती से मिलने कोरबा आया हुआ था।

बताया जा रहा है कि आरोपी राहुल सिंह आदतन अपराधी है और इसके खिलाफ बिहार में कई मामले दर्ज है। पुलिस इस मामले में भी बिहार पुलिस से संपर्क कर जांच कर रही है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीतिश ठाकुर ने अपील की है कि बाहर से आने वाले राहगीरों की सूचना होटल संचालक तुरंत पुलिस को दें नहीं तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई हो सकती है।

About The Author