पुल नहीं, फिर भी बच्चों को स्कूल भेजने मजबूर ग्रामीण – उफनते नाले को पार कर रही महिलाएं, वीडियो हुआ वायरल

सूरजपुर, 31 जुलाई 2025 बारिश के बाद जिले के नदी-नालों का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है, जिससे ग्रामीणों की परेशानियां भी बढ़ गई हैं। भैयाथान ब्लॉक के अंतर्गत बस्कर पंचायत का एक ऐसा ही मामला सामने आया है, जहां पुल नहीं बनने के कारण ग्रामीणों को मजबूरी में जान जोखिम में डालकर उफनते नाले को पार करना पड़ रहा है।

इस इलाके का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला छोटे बच्चे को गोद में उठाकर उफनते नाले को पार करती दिखाई दे रही है। यह दृश्य न केवल हृदय विदारक है, बल्कि प्रशासन की लापरवाही को भी उजागर करता है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, रोजाना कई परिजन अपने बच्चों को स्कूल पहुंचाने के लिए इसी तरह नाले को पार करते हैं। बारिश के दौरान नाले का बहाव तेज हो जाता है, जिससे किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है।

About The Author