होम लोन का प्री-पेमेंट करें या निवेश? जानें ₹5 लाख पर कौन-सा विकल्प देगा ज़्यादा फायदा: प्रीति अग्रवाल

अगर आपके पास एकमुश्त ₹5 लाख जैसी रकम आई है, तो यह सवाल ज़रूर सामने आता है — “क्या इस पैसे से होम लोन का प्री-पेमेंट करें या कहीं निवेश करें?” यह एक ऐसा निर्णय है जो आपके भविष्य की संपत्ति निर्माण क्षमता और मानसिक शांति दोनों को प्रभावित कर सकता है। इसलिए जरूरी है कि हम दोनों विकल्पों का गहराई से विश्लेषण करें।

भारत में वर्तमान में होम लोन की ब्याज दरें लगभग 8% से 9% के बीच हैं। अनुराग, एक नौकरीपेशा व्यक्ति हैं, जिनके पास हाल ही में ₹5 लाख की एकमुश्त राशि आई है। उनके होम लोन की ब्याज दर 8.5% है और 15 साल की अवधि बची हुई है।

अब देखते हैं — दोनों विकल्पों में कौन-सा उन्हें ज़्यादा लाभ देगा:

1. अगर अनुराग ₹5 लाख से लोन का प्री-पेमेंट करते हैं:

इससे उनका मूलधन घटेगा और लोन की अवधि या ब्याज में राहत मिलेगी।

ब्याज बचत की गणना: ₹5,00,000 × (1.085)^15 ≈ ₹16,90,000

यानी, 15 साल में उन्हें लगभग ₹16.9 लाख की ब्याज बचत होगी।

2. अगर वही ₹5 लाख निवेश किया जाए (12% रिटर्न मानते हुए):

म्यूचुअल फंड, इक्विटी जैसे विकल्पों में लंबे समय के लिए निवेश करने पर:

₹5,00,000 × (1.12)^15 ≈ ₹27,35,000

यानी, निवेश का कुल मूल्य होगा लगभग ₹27.35 लाख

दोनों में अंतर:
₹27,35,000(निवेश)−₹16,90,000(प्री-पेमेंट)=₹10,45,000
₹10.45 लाख (निवेश ज़्यादा फायदेमंद)

निष्कर्ष: निवेश करने पर अनुराग को लगभग ₹10.45 लाख ज़्यादा लाभ हो सकता है — अगर अनुमानित रिटर्न मिलते हैं।

– अगर आपकी जोखिम सहनशीलता अच्छी है और आप दीर्घकालिक निवेश कर सकते हैं, तो निवेश बेहतर विकल्प हो सकता है।

– लेकिन अगर आप मानसिक शांति चाहते हैं या जल्दी कर्ज मुक्त होना प्राथमिकता है, तो प्री-पेमेंट एक सुरक्षित रास्ता है

About The Author