• nagardarpannews

एनकाउंटर से घबराए नक्सली, दूसरे राज्यों में भागने लगे – अमित शाह ने अफसरों को दिया सख्त संदेश

रायपुर, केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने रायपुर में एंटी नक्सल ऑपरेशन काे लेकर बैठक ली। अफसरों ने शाह को बताया कि अब नक्सली अपनी लोकेशन बदल रहे हैं। दूसरे राज्यों में भी भाग रहे हैं। छत्तीसगढ़ में बीते 1 साल में हमारी फोर्स नक्सलियों को जंगलों में ढूंढ़कर एनकाउंटर कर रही है।

इन बातों को सुनने के बाद शाह ने बैठक में कहा कि एक राज्य से दूसरे राज्य में भाग रहे नक्सलियों को पकड़ने के लिए राज्य पुलिस और केन्द्रीय सुरक्षा एजेंसियां आपस में कोआर्डिनेशन को बढ़ाएं। खुफिया इनपुट पर काम करने को शाह ने IB के अधिकारियों को भी निर्देश दिए।

ये बैठक शनिवार रात रायपुर के एक रिसॉर्ट में आयोजित की गई थी। इसमें प्रदेश के CM विष्णुदेव साय और गृहमंत्री विजय शर्मा शामिल थे। राज्य सरकार ने इस बैठक में अब तक के ऑपरेशन नक्सल सरेंडर और योजनाओं के बारे में भी शाह को बताया।

About The Author