• nagardarpannews

बस्तर में जल संकट गहराया, सांसद कश्यप ने संसद में रखी किसानों की पीड़ा

जगदलपुर। गर्मी की दस्तक के साथ ही इंद्रावती नदी की धारा सूखने लगी है. यह बात की गूंज दिल्ली तक हुई है, जहां संसद में क्षेत्र के सांसद महेश कश्यप ने मुद्दा उठाते हुए केंद्रीय जल मंत्री से समाधान की मांग की है.

बस्तर सांसद महेश कश्यप ने संसद में बताया कि ओडिशा के जोरा नाले के डायवर्सन से जगदलपुर और आसपास जल संकट गहरा गया है, फसलें सूख रही हैं, किसानों को पानी नहीं मिल रहा. इधर प्रशासन सिर्फ आश्वासन दे रहा है. सांसद ने केंद्रीय जल मंत्री से छत्तीसगढ़ और ओडिशा के बीच समाधान की मांग की.

केंद्रीय मंत्री के निर्देश पर ही ओडिशा सरकार ने जोरा नाले का स्ट्रक्चर ऊंचा किया और नदी में जमी रेत हटाने का काम शुरू हुआ था, जिसके बाद उपजी समस्या से निपटने के लिए किसानों ने संघर्ष किया और अब सांसद महेश कश्यप के संसद में मामला उठाने से उन्हें राहत की उम्मीद जगी है.

About The Author