कोरबा में जैन साध्वियों का भव्य मंगल प्रवेश, श्रद्धालुओं में उत्साह

कोरबा। नगरवासियों के लिए मंगलवार का दिन सौभाग्यशाली रहा जब जैन साध्वियों का भव्य मंगल प्रवेश हुआ। पूज्य आर्यिका 105 गुरुमति माताजी और आर्यिका 105 दृढ़मति माताजी अपने 42 पिच्छियों के ससंघ विहार के साथ नगर में पधारीं। बुधवार को यह संघ दिगंबर जैन मंदिर, बुधवारी बाजार में पहुंचेगा, जहां बाजे-गाजे के साथ उनका स्वागत किया जाएगा।
पैरोडी सॉन्ग विवाद: कुणाल कामरा को टुकड़े करने की धमकी, 500 से ज्यादा कॉल आईं
एक माह से पैदल विहार कर कोरबा पहुंचे साध्वी संघ
इस ससंघ विहार के बारे में जानकारी देते हुए जैन मिलन समिति के उपाध्यक्ष दिनेश जैन ने बताया कि संत शिरोमणि आचार्य गुरुवर श्री 108 विद्यासागर महाराज के शिष्य व पट्टाचार्य श्री 108 समय सागर महाराज के संघ की पूज्य आर्यिका माताजी अपने संघ के साथ डोंगरगढ़, चंद्रगिरी तीर्थ से सम्मेद शिखर तीर्थ, गिरिडीह, झारखंड की ओर विहार कर रही हैं। इस यात्रा के दौरान साध्वी संघ पहली बार कोरबा पहुंचा है, जिससे समूचे जैन समाज में हर्ष का माहौल है।