छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी ने कबड्डी में रचा इतिहास, एशियाई चैंपियनशिप में भारत को दिलाया स्वर्ण

रायपुर: छत्तीसगढ़ के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। राज्य की बेटी संजू देवी ने कबड्डी के क्षेत्र में इतिहास रच दिया है। हाल ही में ईरान के तेहरान में आयोजित हुई एशियाई महिला कबड्डी चैंपियनशिप 2025 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया है। इस ऐतिहासिक जीत में छत्तीसगढ़ की प्रतिभाशाली खिलाड़ी संजू देवी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

संजू देवी भारतीय टीम की सदस्य थीं और उन्होंने रेडर के तौर पर टीम के लिए बहुमूल्य अंक जुटाए। फाइनल मुकाबले में भारत ने मेजबान ईरान को 32-25 के अंतर से हराकर यह प्रतिष्ठित खिताब अपने नाम किया।

बैंक ऑफ बड़ौदा भर्ती 2025: अब इस तारीख तक कर सकते हैं आवेदन, रजिस्ट्रेशन डेट बढ़ी

इस जीत के साथ ही संजू देवी छत्तीसगढ़ की पहली महिला अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी बन गई हैं, जिन्होंने देश का प्रतिनिधित्व करते हुए यह गौरव हासिल किया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म थ्रेड्स पर भी कबड्डी पंकज सोनकर नामक यूजर द्वारा एक वीडियो साझा किया गया है, जिसमें संजू देवी को छत्तीसगढ़ की पहली अंतरराष्ट्रीय महिला कबड्डी खिलाड़ी बताया गया है और उनकी इस उपलब्धि का सम्मान किया गया है। वीडियो में उनकी इस यात्रा और सफलता को दर्शाया गया है, जिसे देखकर हर कोई गर्व महसूस कर रहा है।

संजू देवी की इस उपलब्धि से पूरे छत्तीसगढ़ में खुशी की लहर है और उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। उनकी यह सफलता राज्य की अन्य युवा खिलाड़ियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगी।

About The Author