• nagardarpannews

CG News : जशपुर के चार गांवों में धार्मिक गतिविधियों को लेकर सख्ती, प्रवेश प्रतिबंध के बोर्ड से मचा हड़कंप

CG News : जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में धर्मांतरण को लेकर एक बार फिर विवाद गहरा गया है। जिले के चार गांवों की सीमाओं पर लगाए गए सूचना बोर्डों को लेकर धार्मिक स्वतंत्रता और ग्रामसभा के अधिकारों पर नई बहस शुरू हो गई है। सोगड़ा, केशरा, चड़िया और डूमरटोली गांवों में कथित ग्रामसभा के निर्णय के आधार पर लगाए गए बोर्डों में ईसाई धर्म के प्रचार-प्रसार और धर्मांतरण के उद्देश्य से आने वाले फादर, सिस्टर तथा पास्टर के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने का उल्लेख किया गया है।

चार गांवों में लगाए गए सूचना बोर्ड

जानकारी के मुताबिक, जशपुर जिले के इन चार गांवों में लगाए गए सूचना बोर्डों पर धार्मिक गतिविधियों और धर्मांतरण से जुड़े लोगों के प्रवेश को लेकर स्पष्ट संदेश दिया गया है। बोर्ड सामने आने के बाद इलाके में इस मामले को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

PM Modi News : संविधान दिवस पर विपक्ष पर बरसे पीएम मोदी, OBC आरक्षण को लेकर लगाया बड़ा आरोप

इन बोर्डों को कथित ग्रामसभा के फैसले से जोड़कर बताया जा रहा है। हालांकि, ग्रामसभा के निर्णयों की वैधानिकता और उनके अधिकार क्षेत्र को लेकर अब सवाल उठने लगे हैं। मामला केवल गांवों में लगाए गए बोर्डों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि संवैधानिक अधिकारों और धार्मिक स्वतंत्रता की बहस का विषय बन गया है।

ईसाई आदिवासी महासभा ने प्रशासन से की शिकायत

सूचना बोर्डों पर आपत्ति जताते हुए ईसाई आदिवासी महासभा छत्तीसगढ़ ने जिला प्रशासन का दरवाजा खटखटाया है। महासभा की ओर से 25 नवंबर को कलेक्टर और एसएसपी को ज्ञापन सौंपा गया।

ज्ञापन में कथित ग्रामसभा प्रस्तावों की वैधानिकता की जांच संविधान और पेसा अधिनियम के प्रावधानों के तहत कराने की मांग की गई है। साथ ही, संबंधित सूचना बोर्डों को हटाने की मांग भी प्रशासन के समक्ष रखी गई है।

About The Author