• nagardarpannews

होटल रिलैक्स इन के संचालक सतीश अग्रवाल का निधन, 27 अक्टूबर को होगा अंतिम संस्कार

दुखद खबर: दैनिक तरुण छत्तीसगढ़ के संपादक सुभाष अग्रवाल के अनुज थे सतीश अग्रवाल, निधन की खबर से सामाजिक जगत में शोक

स्थानीय प्रतिष्ठित नागरिक एवं होटल रिलैक्स इन के संचालक सतीश अग्रवाल का सोमवार रात 7:30 बजे निधन हो गया। वे स्वर्गीय ओमप्रकाश अग्रवाल के पुत्र थे और पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे। उनके निधन की खबर से परिजनों, शुभचिंतकों और अग्रवाल समाज सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों में शोक की लहर है।

सुभाष अग्रवाल के छोटे भाई थे सतीश अग्रवाल

सतीश अग्रवाल दैनिक तरुण छत्तीसगढ़ के संपादक सुभाष अग्रवाल के अनुज थे। वे अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। अग्रोहा मार्ग निवासी सतीश अग्रवाल अपने मिलनसार स्वभाव और सामाजिक संबंधों के लिए जाने जाते थे।

27 अक्टूबर को निकलेगी अंतिम यात्रा

सतीश अग्रवाल की अंतिम यात्रा 27 अक्टूबर को सुबह 11 बजे उनके निवास से निकाली जाएगी। इसके बाद स्थानीय मोती सागर पारा मुक्तिधाम में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

About The Author