श्री पंचानभाई पटेल के निधन से शोक की लहर, आज शाम होगा अंतिम संस्कार
रायपुर। अत्यंत दुःख के साथ सूचित किया गया है कि श्री नवीन पटेल के पूज्य पिताजी श्री पंचानभाई पटेल जी का आज प्रातः निधन हो गया। उनके निधन की खबर से परिवार, रिश्तेदारों, मित्रों एवं परिचितों में शोक की लहर व्याप्त है।
स्वर्गीय श्री पंचानभाई पटेल जी का अंतिम संस्कार आज दिनांक 30 सितंबर 2026 को शाम 4 बजे देवेन्द्र नगर, रायपुर में किया जाएगा।
परिजनों एवं शुभचिंतकों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है तथा शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति एवं संबल प्रदान करने की कामना की है।
दिवंगत आत्मा को भावपूर्ण श्रद्धांजलि।










