• nagardarpannews

CRPF का नक्सलियों पर प्रहार’ बीजापुर में 14 डंप बरामद, बड़ी साजिश नाकाम

CRPF बीजापुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में सुरक्षा बलों को नक्सल विरोधी अभियान के दौरान बड़ी सफलता मिली है। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) की 199वीं वाहिनी की संयुक्त टीम ने सघन तलाशी अभियान चलाकर नक्सलियों द्वारा जंगलों में छिपाकर रखे गए 14 नक्सल डंप बरामद किए हैं।

यह कार्रवाई 5 सितंबर 2026 को एड़ी, हर्री, नयापारा एवं सरपंचपारा पीडिया तथा कुआपगुड़ा गांवों के आसपास के जंगल क्षेत्रों में की गई। सुरक्षा बलों को सूचना मिली थी कि नक्सलियों ने इन इलाकों में बड़ी मात्रा में विस्फोटक और अन्य सामग्री छिपाकर रखी है।

जंगलों में चलाया गया सघन तलाशी अभियान

जानकारी के अनुसार, CRPF की 199वीं वाहिनी की संयुक्त टीम ने नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाया। जवानों ने जंगल और आसपास के संवेदनशील इलाकों की बारीकी से तलाशी ली।

BREAKING NEWS : कांग्रेस संगठन में बड़ी सर्जरी’ भूपेश बघेल को असम की जिम्मेदारी, छत्तीसगढ़ के लिए नए प्रभारी का ऐलान

तलाशी के दौरान अलग-अलग स्थानों पर छिपाकर रखे गए कुल 14 डंप का पता चला। सुरक्षा बलों ने सावधानीपूर्वक सभी स्थानों की जांच की और वहां रखी सामग्री को बरामद किया।

बरामदगी के बाद पूरे इलाके में सुरक्षा और सतर्कता बढ़ा दी गई है।

भारी मात्रा में IED और हथियार बरामद

सुरक्षा बलों को तलाशी अभियान के दौरान बड़ी मात्रा में IED, हथियार और अन्य नक्सली सामग्री मिलने की जानकारी सामने आई है। नक्सली संगठन अक्सर जंगलों और दुर्गम इलाकों में हथियार एवं विस्फोटक छिपाकर रखते हैं, ताकि जरूरत पड़ने पर सुरक्षा बलों के खिलाफ उनका इस्तेमाल किया जा सके।

समय रहते इन डंपों की बरामदगी को सुरक्षा बलों के लिए महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है। इससे नक्सलियों की गतिविधियों और उनकी संभावित योजनाओं को बड़ा झटका लगने की संभावना है।

सुरक्षा बलों ने बढ़ाई सतर्कता

बीजापुर का यह इलाका लंबे समय से नक्सली गतिविधियों के लिहाज से संवेदनशील माना जाता रहा है। ऐसे क्षेत्रों में सुरक्षा बल लगातार अभियान चलाकर नक्सलियों के ठिकानों और उनके छिपाए गए हथियारों की तलाश करते हैं।

CRPF और अन्य सुरक्षा एजेंसियां स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर जंगलों और दूरस्थ गांवों के आसपास लगातार तलाशी अभियान चला रही हैं।

About The Author