DAV पब्लिक स्कूल कुसमुंडा में दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता 30 एवं 31 अगस्त को

कुसमुंडा। DAV पब्लिक स्कूल, एस ई सी एल कुसमुंडा में 30 एवं 31 अगस्त को दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता में 99 विद्यालयों की 31 टीमें हिस्सा लेंगी, जिसमें लगभग 1110 प्रतिभागी अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
प्रतियोगिता में फुटबॉल, क्रिकेट, एथलेटिक्स एवं खो-खो सहित विभिन्न खेलों का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कुसमुंडा एरिया महाप्रबंधक श्री सचिन ताना जी पाटिल होंगे।
इस खेल आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों में खेल भावना, अनुशासन, टीम भावना एवं शारीरिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देना है। विभिन्न विद्यालयों से बड़ी संख्या में विद्यार्थियों के शामिल होने से प्रतियोगिता में उत्साह और रोमांच का माहौल रहेगा।
विद्यालय प्रबंधन द्वारा प्रतियोगिता को सफल एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए आवश्यक तैयारियां पूरी की जा रही हैं। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित भी किया जाएगा।

About The Author