दादी प्रकाशमणि जी की पुण्य स्मृति में रक्तदान महादान, 40 यूनिट रक्त संग्रहित

कोरबा। ब्रह्माकुमारी संस्था की पूर्व मुख्य प्रशासिका वंदनीय दादी प्रकाशमणि जी की पुण्य स्मृति दिवस के अवसर पर ब्रह्माकुमारीज परिवार, कोरबा द्वारा रविवार को रक्तदान महादान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम ब्रह्माकुमारीज विश्व सद्भावना भवन, टीपी नगर, कोरबा में आयोजित हुआ।

शिविर में रक्तदाताओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए लगभग 40 यूनिट रक्तदान किया। इस अवसर पर युवाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों ने आगे आकर मानव सेवा के इस पुनीत अभियान में अपना योगदान दिया।

आयोजकों ने कहा कि रक्तदान महादान है और किसी जरूरतमंद मरीज के लिए किया गया रक्तदान जीवन बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। दादी प्रकाशमणि जी की पुण्य स्मृति को सेवा कार्य के माध्यम से स्मरण करते हुए आयोजित इस अभियान ने समाज में मानवता और सेवा का संदेश दिया।

ब्रह्माकुमारीज परिवार ने सभी रक्तदाताओं एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि लोगों की सहभागिता से ऐसे सेवा अभियानों को और अधिक मजबूती मिलेगी।

About The Author