CG News : रायपुर में प्रेमी जोड़े की मौत से गांव में पसरा मातम, पुलिस ने शुरू की जांच


CG News : रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। छेरीखेड़ी इलाके में एक प्रेमी जोड़े के शव पेड़ से लटके मिले हैं। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर मंदिर हसौद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।
मृतकों की पहचान मेघराज साहू और नंदिनी धुर्व के रूप में हुई है। दोनों छेरीखेड़ी गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं और उनके बीच प्रेम संबंध होने की जानकारी सामने आई है।
जानकारी के मुताबिक, दोनों के शव छेरीखेड़ी इलाके में एक पेड़ से लटके हुए मिले। स्थानीय लोगों ने जब शवों को देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी।
घटना की जानकारी फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। गांव में भी घटना को लेकर हड़कंप मच गया।
सूचना मिलते ही मंदिर हसौद थाना पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर दोनों शवों को नीचे उतरवाने की कार्रवाई शुरू की।
मामले की जांच के लिए FSL टीम को भी घटनास्थल पर बुलाया गया है। पुलिस मौके से आवश्यक साक्ष्य जुटा रही है।
पुलिस दोनों की मौत के पीछे की वजह का पता लगाने में जुटी है। इसके लिए मृतकों के परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। दोनों के बीच प्रेम संबंध की जानकारी भी सामने आई है, लेकिन आत्महत्या के पीछे वास्तविक कारण क्या था, यह जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है और घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
फिलहाल इस घटना से छेरीखेड़ी गांव में शोक का माहौल है।
Paras Jain, Editor of Nagar Darpan News, delivering insightful journalism with a focus on local and regional news. Stay informed with his expert reporting and analysis.