हृदयाघात से गुरमीत लाम्बा (पिंटू) का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

कोरबा। ट्रांसपोर्ट नगर स्थित लालूराम कॉलोनी निवासी श्री गुरमीत लाम्बा (पिंटू) का हृदयाघात के कारण आकस्मिक निधन हो गया। उनके असामयिक निधन का समाचार मिलते ही परिवार, रिश्तेदारों, मित्रों एवं क्षेत्रवासियों में शोक की लहर दौड़ गई।

स्वर्गीय उर्मिल सिंह लाम्बा के छोटे सुपुत्र गुरमीत लाम्बा अपने सरल, सौम्य मिलनसार थे ।उनके निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उन्हें जानने वाले सभी लोगों ने गहरा दुःख व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

परिजनों के अनुसार उनकी अंतिम यात्रा बुधवार, 29 जुलाई 2026 को प्रातः 9:00 बजे लालूराम कॉलोनी स्थित निवास से कोरबा मुक्तिधाम के लिए प्रस्थान करेगी।

ॐ शांति। विनम्र श्रद्धांजलि।

About The Author