Korba News: मछली पकड़ने नदी में उतरे पिता डूबे, बचाने के लिए बेटे ने लगाई छलांग, फिर भी नहीं बची जान
कोरबा। जिले के रजगामार पुलिस चौकी क्षेत्र में दर्दनाक हादसा सामने आया है। पुलकदई नदी में मछली पकड़ने गए एक व्यक्ति की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान श्यामनगर बस्ती निवासी राजकुमार खैवार (45 वर्ष) के रूप में हुई है।
हादसे के दौरान मृतक के बेटे ने पिता को बचाने के लिए नदी में छलांग लगाई और उन्हें बाहर निकाला, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई।
जाल लेकर नदी में मछली पकड़ने गए थे राजकुमार
जानकारी के अनुसार, राजकुमार खैवार पेशे से कारपेंटर थे। बुधवार दोपहर करीब 2 बजे वह मछली पकड़ने के लिए जाल लेकर पुलकदई नदी गए थे। काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजन चिंतित हो गए और उनकी तलाश शुरू की।
इसी दौरान उनका बेटा संदीप खैवार उन्हें खोजते हुए नदी किनारे पहुंचा।
पिता को डूबता देख बेटे ने लगाई छलांग
नदी के पास पहुंचने पर संदीप को मदद की आवाज सुनाई दी। उसने देखा कि उसके पिता गहरे पानी में डूब रहे हैं। बेटे ने बिना देर किए नदी में छलांग लगाई और काफी मशक्कत के बाद उन्हें बाहर निकाला।









