*जैन स्वाध्याय भवन के जीर्णोद्धार कार्य का हुआ लोकार्पण, मंत्री लखन लाल देवांगन ने समाज के योगदान की सराहना की*

कोरबा। श्री दिगंबर जैन मंदिर परिसर, बुधवारी कोरबा में रविवार को जैन स्वाध्याय भवन के जीर्णोद्धार कार्य का लोकार्पण समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश के वाणिज्य एवं उद्योग, वाणिज्यिक कर (आबकारी) तथा श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत ने की।

 

विशिष्ट अतिथि के रूप में जैन श्वेताम्बर समिति के अध्यक्ष श्री मूलचंद जैन तथा चैम्बर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष श्री योगेश जैन, प्रफुल्ल तिवारी,डॉ प्रदीप जैन, डॉ प्रिंस जैन,प्रकाश बैद , सुधीर जैन , महेंद्र चोपड़ा, प्रदीप कोचर , अतुल जैन,पारस जैन उपस्थित रहे। समारोह में जैन समाज के वरिष्ठजन, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।

 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत ने क्षेत्र में मंत्री लखन लाल देवांगन द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में शहर में विकास कार्यों को नई गति मिली है और जनहित के अनेक कार्य निरंतर किए जा रहे हैं।

 

मुख्य अतिथि मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने अपने उद्बोधन में प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश में हो रहे विकास कार्यों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार मिलकर क्षेत्र के विकास को गति देने के लिए लगातार कार्य कर रही हैं। उन्होंने जैन समाज द्वारा स्वाध्याय भवन के जीर्णोद्धार जैसे सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों की मुक्तकंठ से सराहना करते हुए कहा कि समाज का यह योगदान आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगा।

 

कार्यक्रम के दौरान भवन के जीर्णोद्धार कार्य का विधिवत लोकार्पण किया गया। आयोजन में समाज के पदाधिकारियों ने सभी अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान किया तथा भवन निर्माण एवं जीर्णोद्धार में सहयोग देने वाले सभी दानदाताओं और कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया। समारोह का संचालन एवं आभार प्रदर्शन जैन मिलन समिति के पदाधिकारियों द्वारा किया गया।

About The Author