डीएवी खरमोरा कोरबा में कक्षा 9वीं की छात्रा पायल सूर्यवंशी के आकस्मिक निधन पर विद्यालय में शोक सभा आयोजित
डी.ए.वी. मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल, खरमोरा की कक्षा 9वीं की छात्रा पायल सूर्यवंशी पिता श्री दीपक सूर्यवंशी के आकस्मिक निधन का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। इस असामयिक निधन से विद्यालय परिवार, विद्यार्थियों एवं समस्त शिक्षकों में गहरा शोक व्याप्त है।
दिवंगत छात्रा की पावन स्मृति में विद्यालय परिसर में श्रद्धांजलि एवं शोक सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य, शिक्षकगण, कर्मचारी तथा विद्यार्थियों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
प्राचार्य श्री हेमंतो मुखर्जी ने अपने शोक संदेश में कहा कि पायल सूर्यवंशी का असामयिक निधन विद्यालय परिवार के लिए अत्यंत पीड़ादायक एवं अपूरणीय क्षति है। इस दुःख की घड़ी में सम्पूर्ण विद्यालय परिवार शोक-संतप्त परिजनों के साथ खड़ा है।
श्रद्धांजलि स्वरूप विद्यालय में एक दिन का अवकाश घोषित किया गया। विद्यालय परिवार ईश्वर से प्रार्थना करता है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा उनके परिवार को इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति, धैर्य एवं संबल प्रदान करें।









