लायन्स क्लब बिलासपुर द्वारा वरिष्ठ नागरिकों हेतु निःशुल्क बी.पी. एवं शुगर जाँच सेवा परियोजना का शुभारंभ
बिलासपुर, 11 जुलाई 2026।
लायन्स क्लब बिलासपुर द्वारा समाज सेवा के अपने संकल्प “We Serve” को सार्थक करते हुए वरिष्ठ नागरिकों के लिए एक स्थायी सेवा परियोजना “निःशुल्क बी.पी. एवं शुगर जाँच” का शुभारंभ आज कैलाश महाराज दवाखाना, सीपत चौक, सरकंडा, जैन मंदिर के सामने किया गया।
इस अवसर पर अध्यक्ष लायन हरदीप सिंह सलूजा अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि लायन्स क्लब का उद्देश्य केवल सेवा करना ही नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक वर्ग तक स्वास्थ्य एवं मानवीय सहयोग पहुँचाना है। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नागरिक हमारे समाज की अमूल्य धरोहर हैं और उनके स्वास्थ्य की नियमित देखभाल हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। इसी उद्देश्य से यह सेवा परियोजना अब प्रत्येक शनिवार एवं रविवार नियमित रूप से संचालित की जाएगी।


इस अवसर पर वरिष्ठ नागरिकों का निःशुल्क रक्तचाप एवं शुगर परीक्षण किया गया तथा स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक परामर्श भी प्रदान किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों एवं लायन्स सदस्यों ने इस सेवा पहल की सराहना करते हुए इसे समाजहित में एक महत्वपूर्ण कदम बताया
आर सी शैलेश बाजपेयी
जेड सी हर्ष पांडे पी आर ओ मोहन होनप ने कार्यक्रम को सफल बनाने में विशेष सहयोग प्रदान करने वाले लायन डॉ. राजेश दुबे एवं सभी सहयोगी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया तथा भविष्य में भी इसी प्रकार जनसेवा के कार्य निरंतर जारी रखने का संकल्प दोहराया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से लायन किशन बुधिया, इत्तेफाक सागरी, नरेन्द्र पाल सिंह गांधी, देवेन्द्र टुटेजा, अरुण शुक्ला, भूपेन्द्र गांधी, राजेन्द्र अग्रवाल, शैलेश बाजपेयी, हर्ष पांडेय, रमेश अग्रवाल, डॉ. राजेश दुबे, मोहन होनप, विजय तिवारी, मनीष चंदेल, रौनक अग्रवाल, श्रीकांत सहारे, परमजीत छाबड़ा एवं नरेश भंडारी उपस्थित रहे।
अंत में क्लब सचिव लायन मनीष चंदेल ने सभी अतिथियों, चिकित्सकों एवं उपस्थित नागरिकों का आभार व्यक्त किया तथा अधिक से अधिक वरिष्ठ नागरिकों से इस निःशुल्क स्वास्थ्य सेवा का लाभ लेने का आग्रह किया।









