नई जेल परिसर को हरित बनाने की पहल: रोटरी क्लब बिलासपुर क्वीन्स ने लगाए 1000 पौधे

बिलासपुर। पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के संकल्प के साथ रोटरी क्लब बिलासपुर क्वीन्स द्वारा आज बैमा नगोई स्थित नई जेल परिसर में भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। लगभग 50 एकड़ क्षेत्र में विकसित हो रहे नए जेल परिसर में 1000 पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

यह कार्यक्रम जेल सुपरिंटेंडेंट मंडावी सर, लोक निर्माण विभाग (PWD) के अधिकारियों एवं जेल प्रशासन के सहयोग से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान सभी ने पौधों के संरक्षण एवं अधिक से अधिक वृक्षारोपण का संकल्प भी लिया।

इस अवसर पर रोटरी क्लब बिलासपुर क्वीन्स की अध्यक्ष भारती सालुंके, सचिव रिंपी हूरा, कोषाध्यक्ष मंजीत सैनी सहित क्लब की सदस्य रश्मि पटारिया, रश्मि जैन, अंजू अग्रवाल, मनीषा जैसवाल, शिल्पी चौधरी, स्वाती श्रीवास्तव, अंकिता जैसवाल, संगीता चोपड़ा, श्रद्धा दुबे, गायत्री गुप्ता एवं कविता विश्वकर्मा उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना तथा नई जेल परिसर को हरित एवं स्वच्छ वातावरण प्रदान करना रहा।

About The Author