• nagardarpannews

आरोग्यधाम पॉलिक्लिनिक में 11 जुलाई को मधुमेह, थायरॉइड एवं हार्मोन रोग विशेषज्ञ डॉ. पंकज सिंघानिया का निःशुल्क परामर्श शिविर

कोरबा। शहरवासियों के लिए एक महत्वपूर्ण स्वास्थ्य सेवा पहल के अंतर्गत आरोग्यधाम पॉलिक्लिनिक, होटल आशीर्वाद इन के सामने, न्यू बस स्टैंड, ट्रांसपोर्ट नगर, कोरबा में 11 जुलाई को शाम 3:00 बजे से 6:00 बजे तक प्रसिद्ध एंडोक्राइनोलॉजिस्ट डॉ. पंकज सिंघानिया (MBBS, MD, DM – Endocrinology) द्वारा निःशुल्क विशेषज्ञ परामर्श शिविर आयोजित किया जाएगा।

इस शिविर में मधुमेह (डायबिटीज), थायरॉइड, हार्मोन (एंडोक्राइन) संबंधी रोग, मोटापा तथा मेटाबॉलिक विकारों से पीड़ित मरीजों को विशेषज्ञ परामर्श प्रदान किया जाएगा। लंबे समय से शुगर, थायरॉइड अथवा हार्मोन संबंधी समस्याओं से जूझ रहे मरीज इस अवसर का लाभ उठाकर विशेषज्ञ से उचित सलाह प्राप्त कर सकते हैं।

आरोग्यधाम पॉलिक्लिनिक प्रबंधन ने बताया कि शिविर में अधिकतम 25 मरीजों को ही परामर्श दिया जाएगा, ताकि प्रत्येक मरीज को पर्याप्त समय और गुणवत्तापूर्ण सलाह मिल सके। इसलिए पूर्व पंजीकरण एवं संपर्क अनिवार्य रखा गया है।

इच्छुक मरीज एवं उनके परिजन शीघ्र अपना पंजीकरण कराने हेतु मोबाइल नंबर +91 74005 78770 पर संपर्क कर सकते हैं।

आरोग्यधाम पॉलिक्लिनिक ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे इस विशेष स्वास्थ्य सेवा का लाभ उठाएँ तथा समय रहते मधुमेह, थायरॉइड एवं अन्य हार्मोन संबंधी रोगों की विशेषज्ञ सलाह प्राप्त कर अपने स्वास्थ्य को बेहतर बनाएँ।

About The Author