• nagardarpannews

जशपुर में बड़ा सड़क हादसा: डायवर्जन पर पलटी यात्री बस, 10 घायल, महिला की हालत गंभीर

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में शुक्रवार सुबह एक यात्री बस डायवर्जन पर अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में करीब 10 यात्री घायल हो गए, जबकि एक महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, श्री जय बालाजी बस (क्रमांक CG 14 G 0170) झारखंड के रामगढ़ से यात्रियों को लेकर कोरबा जा रही थी। इसी दौरान कुनकुरी थाना क्षेत्र के टांगरपानी के पास डायवर्जन पर तेज रफ्तार के कारण बस अनियंत्रित होकर पलट गई।

हादसे की सूचना मिलते ही कुनकुरी पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से सभी यात्रियों को बस से बाहर निकाला। घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कुनकुरी भेजा गया, जहां एक महिला की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों की निगरानी में इलाज किया जा रहा है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

About The Author