सारंगढ़-बिलाईगढ़ में व्यायाम शिक्षकों की समीक्षा बैठक संपन्न, खेल गतिविधियों की तैयारियों पर हुई चर्चा
सारंगढ़-बिलाईगढ़। जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के निर्देशानुसार जिले के सभी व्यायाम शिक्षकों की समीक्षा बैठक 23 जून 2026 को प्राचार्य, पीएमएम श्री सेजेस, विकासखंड सारंगढ़ में आयोजित की गई। बैठक में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के खेल कैलेंडर के तहत विद्यालयों में आयोजित होने वाली खेल-कूद एवं व्यायाम गतिविधियों की तैयारियों की समीक्षा की गई।
बैठक में जिले के सभी व्यायाम शिक्षक उपस्थित रहे। इस दौरान विद्यालय स्तर पर खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने, खेल प्रतियोगिताओं के सफल आयोजन एवं विद्यार्थियों की सहभागिता बढ़ाने पर विशेष चर्चा की गई।
बैठक में जिला क्रीड़ा नोडल अधिकारी फकीरा यादव एवं सहायक जिला क्रीड़ा अधिकारी कौशल ठेठवार विशेष रूप से उपस्थित रहे। अधिकारियों ने खेल गतिविधियों के प्रभावी संचालन और निर्धारित खेल कैलेंडर के अनुसार कार्यक्रमों के आयोजन के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।









