• nagardarpannews

CG NEWS : नारायणपुर में धर्मांतरण विवाद गहराया, 26 परिवारों को गांव छोड़ने का दबाव

CG NEWS : नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले के भरण्डा गांव में धर्मांतरण को लेकर विवाद गहरा गया है। गांव में मंगलवार सुबह से तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। आरोप है कि ग्रामीणों के एक समूह ने 26 परिवारों को गांव छोड़ने के लिए दबाव बनाया, जिसके बाद हालात बिगड़ गए। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए नारायणपुर पुलिस बड़ी संख्या में बल के साथ गांव पहुंची और सुरक्षा व्यवस्था संभाल ली।

मिली जानकारी के अनुसार, भरण्डा गांव में धर्मांतरण को लेकर लंबे समय से मतभेद की स्थिति बनी हुई थी। मंगलवार को यह विवाद उस समय और बढ़ गया जब कुछ ग्रामीणों ने कथित तौर पर 26 परिवारों को गांव से बाहर करने की मांग शुरू कर दी। इससे गांव में तनाव फैल गया और दोनों पक्षों के बीच विवाद की स्थिति बन गई।

रिश्वत मांगने की शिकायत पर तहसील कार्यालय कटघोरा की सहायक ग्रेड-02 निलंबित, कलेक्टर कोरबा ने की सख्त कार्रवाई, जांच पूरी होने तक

घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन और पुलिस विभाग हरकत में आ गया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर भारी पुलिस बल को तत्काल गांव रवाना किया गया। पुलिस ने गांव पहुंचकर हालात को नियंत्रण में लिया और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए सुरक्षा घेरा मजबूत कर दिया।

तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए पूरे गांव को अस्थायी रूप से पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। गांव के प्रमुख स्थानों पर पुलिस जवानों की तैनाती की गई है और लगातार निगरानी रखी जा रही है। अधिकारियों द्वारा दोनों पक्षों से बातचीत कर मामले को शांतिपूर्ण ढंग से सुलझाने का प्रयास किया जा रहा है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और किसी भी प्रकार की हिंसा या कानून-व्यवस्था की समस्या नहीं होने दी जाएगी। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।

About The Author