आदरणीय दीदी सुश्री सरोज पांडे जी के पावन जन्मोत्सव पर पूजा-अर्चना एवं सेवा कार्यक्रम संपन्न*
आदरणीय दीदी *सुश्री सरोज पांडे जी* के पावन जन्मोत्सव के शुभ अवसर पर *भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा, जिला कोरबा* द्वारा, भाजपा जिलाध्यक्ष *श्री गोपाल मोदी जी* के मार्गदर्शन एवं *भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती प्रीति स्वर्णकार जी* के नेतृत्व में *माँ सर्वमंगला मंदिर, कोरबा* में आदरणीय दीदी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, सुख-समृद्धि एवं यशस्वी सार्वजनिक जीवन की मंगलकामना हेतु *पूजा-अर्चना, महाआरती एवं फल-मिठाई वितरण कार्यक्रम* का आयोजन गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।
इस पावन अवसर पर महिला मोर्चा की सभी बहनों ने माँ सर्वमंगला के श्रीचरणों में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर आदरणीय दीदी के स्वस्थ, सुखमय, समृद्ध एवं दीर्घ सार्वजनिक जीवन की मंगलकामना की। तत्पश्चात भक्ति एवं श्रद्धा के साथ महाआरती संपन्न की गई तथा श्रद्धालुओं एवं उपस्थितजनों के मध्य फल एवं मिठाई का वितरण किया गया।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी बहनों एवं कार्यकर्ताओं ने आदरणीय दीदी के प्रति अपनी आत्मीय शुभकामनाएँ प्रेषित करते हुए उनके स्वस्थ, सफल, यशस्वी एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।









