जेसीआई कोरबा सेंट्रल, अग्रवाल सभा कोरबा, भारतीय योग संस्थान द्वारा भव्य अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जेसीआई कोरबा सेंट्रल, अग्रवाल सभा कोरबा, भारतीय योग संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में श्री अग्रसेन कन्या महाविद्यालय, दर्री रोड, कोरबा में भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम मे प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर योगाभ्यास किया।

योग प्रशिक्षण भारतीय योग संस्थान की जिला प्रधान श्रीमती आभा अग्रवाल एवं उनकी सहयोगी टीम द्वारा प्रदान किया गया। उन्होंने विभिन्न योगासनों, प्राणायाम एवं ध्यान की विधियों का विस्तार से अभ्यास कराया तथा नियमित योग के महत्व पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम का शुभारंभ अग्रवाल सभा कोरबा के अध्यक्ष श्री बजरंग अग्रवाल के स्वागत उद्बोधन से हुआ। कार्यक्रम श्री राजेंद्र अग्रवाल के आतिथ्य में संपन्न हुआ। इस अवसर पर योग गीत एवं योग नृत्य की आकर्षक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ाया। उपस्थित अतिथियों एवं प्रतिभागियों ने योग को स्वस्थ एवं संतुलित जीवन का आधार बताते हुए इसे दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के दौरान ए यू स्मॉल फाइनेंस बैंक के प्रतिनिधिगण भी उपस्थित रहे। उन्होंने उत्साहपूर्वक योगाभ्यास में भाग लिया।

कार्यक्रम के समापन पर सभी प्रतिभागियों को अंकुरित सलाद, छाछ एवं लस्सी का वितरण किया गया। स्वस्थ जीवन एवं योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित यह कार्यक्रम अत्यंत सफल एवं प्रेरणादायक रहा।

कार्यक्रम को सफल बनाने में श्री अग्रसेन शिक्षण समिति के अध्यक्ष गोपाल अग्रवाल, सचिव दीपक अग्रवाल, अग्रवाल सभा कोरबा के पूर्व अध्यक्ष सत्यनारायण बुधिया एवं श्रीकांत बुधिया, शिक्षण समिति विद्यालय के अध्यक्ष विक्रम अग्रवाल, जितेंद्र अग्रवाल, प्रोजेक्ट डायरेक्टर सीए अंकित अग्रवाल, को-प्रोजेक्ट डायरेक्टर श्री साजन अग्रवाल, श्री सुरेश चौहान, अभिषेक अग्रवाल, प्रियम अग्रवाल, ऋषभ अग्रवाल, श्रीमती शीतल बजाज, श्रीमती मुक्ता अग्रवाल, श्रीमती स्मृद्धि गुप्ता, जेसीआई कोरबा सेंट्रल के अध्यक्ष सीए त्रिलोकी नाथ बजाज, मनोज झा, विद्यालय एवं महाविद्यालय के शिक्षकगण, सहित संपूर्ण जेसीआई परिवार, अग्रवाल सभा कोरबा एवं भारतीय योग संस्थान का विशेष सहयोग एवं योगदान रहा। सभी के सामूहिक प्रयासों से कार्यक्रम सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ।

About The Author