अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सामूहिक योग साधना का आयोजन 21 जून को

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जेसीआई कोरबा सेंट्रल एवं अग्रवाल सभा कोरबा के संयुक्त तत्वावधान में सामूहिक योग साधना कार्यक्रम का आयोजन 21 जून 2026, रविवार को प्रातः 06:00 बजे से 07:45 बजे तक श्री अग्रसेन कन्या महाविद्यालय, दर्री रोड, कोरबा में किया जाएगा।

कार्यक्रम में भारतीय योग संस्थान, कोरबा की जिला प्रधान श्रीमती आभा अग्रवाल एवं उनके सहयोगी शिक्षकों द्वारा योगाभ्यास कराया जाएगा। आयोजन का उद्देश्य आमजन में योग के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा स्वस्थ, संतुलित एवं तनावमुक्त जीवन शैली को प्रोत्साहित करना है।

इस अवसर पर योग साधना के साथ-साथ योग गीत एवं योग नृत्य की विशेष प्रस्तुतियां भी होंगी। कार्यक्रम में विभिन्न सामाजिक, शैक्षणिक एवं व्यावसायिक संगठनों के प्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में नागरिकों के शामिल होने की संभावना है।

आयोजकों ने बताया कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो व्यक्ति को शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक रूप से सशक्त बनाता है। उन्होंने सभी नागरिकों से परिवार सहित कार्यक्रम में उपस्थित होकर योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आग्रह किया।
जेसीआई कोरबा सेन्ट्रल के अध्यक्ष जेसी त्रिलोकी नाथ बजाज एवं अग्रवाल सभा अध्यक्ष श्री बजरंग अग्रवाल ने कोरबा नगर एवं आसपास के क्षेत्र के सभी नागरिकों, युवाओं, महिलाओं एवं वरिष्ठजनों से कार्यक्रम में सहभागिता कर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को सफल बनाने की अपील की है।

योग अपनाएं, जीवन आनंदमय बनाएं।

About The Author