CG Weather Update : मानसून की दस्तक से पहले बढ़ी बेचैनी’ छत्तीसगढ़ में उमस से लोग परेशान, बारिश का इंतजार जारी

Chhattisgarh Weather Update

Chhattisgarh Weather Update

G Weather Update : रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून के आगमन से पहले मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। प्रदेश के कई जिलों में इन दिनों उमस और चिपचिपी गर्मी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। दिनभर तेज धूप और गर्म हवाओं के बीच वातावरण में नमी बढ़ने से लोगों को असहज मौसम का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में राहत मिलने की संभावना जताई है।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून की प्रगति अनुकूल बनी हुई है और जल्द ही छत्तीसगढ़ में इसकी दस्तक हो सकती है। फिलहाल मानसून के प्रवेश में कुछ समय लग सकता है, लेकिन इसके प्रभाव से प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है।

सर्विस राइफल बनी मौत का कारण: ड्यूटी पर तैनात जवान ने खुद को मारी गोली

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान राज्य के कई क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है। कुछ स्थानों पर तेज हवाएं चलने और आंधी-तूफान की स्थिति भी बन सकती है। इससे तापमान में गिरावट आने और लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।

राजधानी रायपुर की बात करें तो यहां आज आसमान में आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है। दिन के समय उमस बनी रह सकती है, जबकि शाम या रात के समय कहीं-कहीं हल्की बारिश होने के आसार हैं। मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने और खुले स्थानों पर बिजली गिरने जैसी घटनाओं से बचने की सलाह दी है।

About The Author