डिप्टी रेंजर का वीडियो वायरल होने के बाद DFO ने जांच के आदेश दिए, वन विभाग में मचा हड़कंप

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के कटघोरा वनमंडल में जंगली सुअर के शिकार से जुड़े मामले ने नया मोड़ ले लिया है। वन विभाग की कार्रवाई के दौरान दर्ज किए गए प्रकरण के बीच अब एक डिप्टी रेंजर का कथित वीडियो वायरल होने से विभाग में हड़कंप मच गया है। वीडियो सामने आने के बाद डीएफओ ने पूरे मामले की जांच के आदेश जारी कर दिए हैं।

जानकारी के अनुसार, हाल ही में वन विभाग की टीम ने जंगली सुअर के शिकार की सूचना पर छापेमार कार्रवाई की थी। इस दौरान कई लोगों के खिलाफ वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया। कार्रवाई के बाद मामला शांत होने ही वाला था कि सोशल मीडिया पर एक कथित वीडियो वायरल हो गया, जिसने पूरे घटनाक्रम को विवादों में ला दिया।

Summer Special Train : समर स्पेशल ट्रेन की घोषणा, यात्रियों के लिए खुशखबरी

आरोपियों को बचाने के नाम पर वसूली के आरोप

वायरल वीडियो और स्थानीय चर्चाओं के आधार पर आरोप लगाए जा रहे हैं कि कुछ आरोपियों को मामले से बचाने या राहत दिलाने के नाम पर पैसों की मांग की गई थी। हालांकि इन आरोपों की अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन वीडियो के सामने आने के बाद विभागीय अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लिया है।

डीएफओ ने दिए जांच के निर्देश

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए कटघोरा वनमंडल के डीएफओ ने जांच के आदेश जारी कर दिए हैं। अधिकारियों का कहना है कि वायरल वीडियो की सत्यता, उसमें दिखाई दे रहे तथ्यों और लगाए गए आरोपों की निष्पक्ष जांच की जाएगी। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई तय होगी।

About The Author