रायपुर में राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा से मिले रोटरी क्लब कोरबा के पदाधिकारी
कोरबा। रोटरी इंटरनेशनल जिला 3261 द्वारा रायपुर स्थित बेबीलॉन कैपिटल में आयोजित अवार्ड एवं थैंक्सगिविंग समारोह के दौरान रोटरी क्लब कोरबा के पदाधिकारियों ने राज्यसभा सांसद एवं वरिष्ठ रोटेरियन विवेक तन्खा से सौजन्य मुलाकात की।
मुलाकात के दौरान रोटरी क्लब कोरबा के सचिव एवं समाजसेवी संतोष जैन ने कोरबा क्षेत्र के सामाजिक, शैक्षणिक एवं जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की। इस अवसर पर विवेक तन्खा ने समाज के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन करने तथा सेवा कार्यों में निरंतर सक्रिय रहने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि कोरबा के विकास एवं जनहित से जुड़े कार्यों के लिए उनसे जो भी सहयोग संभव होगा, वह सदैव उपलब्ध रहेगा।
संतोष जैन ने विवेक तन्खा के मार्गदर्शन, प्रेरणा एवं सहयोग की भावना के लिए उनका आभार व्यक्त करते हुए साधुवाद दिया। उन्होंने कहा कि ऐसे अनुभवी जनप्रतिनिधियों का मार्गदर्शन समाजसेवा के क्षेत्र में कार्य करने वालों के लिए प्रेरणादायक होता है।
इस अवसर पर रोटरी क्लब कोरबा के अध्यक्ष नितिन चतुर्वेदी, पूर्व अध्यक्ष डॉ. बी.बी.बोडे, रोटेरियन मनजीत सिंह, पूर्व अध्यक्ष पारस जैन एवं रोटेरियन संजय अग्रवाल भी उपस्थित रहे।
रोटरी इंटरनेशनल जिला 3261 के इस गरिमामय समारोह में विभिन्न क्लबों के पदाधिकारी एवं सदस्य शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान हुई यह मुलाकात कोरबा के सामाजिक एवं विकासात्मक कार्यों के लिए सकारात्मक एवं प्रेरणादायक पहल के रूप में देखी जा रही है।









