NEET’ पेपर लीक के विरोध में उग्र प्रदर्शन, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

NEET’ बिलासपुर। NEET परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में बुधवार को जमकर हंगामा हुआ। NSUI कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन करते हुए सांसद तोखन साहू के निवास का घेराव करने की कोशिश की, जिसके दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तीखी झड़प हो गई।

घेराव के दौरान बढ़ा तनाव
प्रदर्शनकारी बड़ी संख्या में सांसद के घर की ओर बढ़ रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, जिससे स्थिति तनावपूर्ण हो गई और दोनों पक्षों के बीच धक्का-मुक्की शुरू हो गई।

दिल्ली में भीषण अग्निकांड: रेस्टोरेंट-होटल में आग, 21 लोगों की मौत

लाठीचार्ज और वाटर कैनन का इस्तेमाल
स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया और वाटर कैनन का भी इस्तेमाल किया। इस दौरान कई कार्यकर्ता तितर-बितर हो गए।

विधायक देवेंद्र यादव भी मौजूद
प्रदर्शन में भिलाई विधायक देवेंद्र यादव भी शामिल थे। झड़प के दौरान उनका कुर्ता फट गया, जिससे मामला और ज्यादा गरमा गया।

वीडियो हुआ वायरल
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प साफ देखी जा सकती है।

भाजपा ने साधा निशाना
इस पूरे घटनाक्रम पर भाजपा ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। पार्टी ने प्रदर्शनकारियों को ‘गुंडा’ करार देते हुए कानून-व्यवस्था बनाए रखने की मांग की है।

मामले पर सियासत तेज
NEET पेपर लीक को लेकर पहले से ही देशभर में विरोध हो रहा है। बिलासपुर की इस घटना के बाद राज्य में भी सियासी माहौल गर्मा गया है।

About The Author