• nagardarpannews

CG NEWS : PSC स्कैम में जांच तेज, राजनांदगांव में छापेमारी से मचा हड़कंप

CG NEWS : राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (PSC) भर्ती अनियमितता मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। बुधवार सुबह ईडी की टीम ने राजनांदगांव में दबिश देकर एक कृषि अधिकारी को अपनी जांच के दायरे में लिया है।

शिक्षक नगर स्थित आवास पर जांच जारी
मिली जानकारी के अनुसार, ईडी की टीम शहर के शिक्षक नगर स्थित गणवीर आवास पर पहुंची है, जहां दस्तावेजों की गहन जांच की जा रही है। अधिकारियों द्वारा घर में मौजूद लोगों से पूछताछ भी की जा रही है।

कार्यालयों के चक्कर नहीं, अब गांव में ही समस्याओं का निराकरण -उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव

भर्ती घोटाले से जुड़े तार तलाश रही ED
बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई PSC भर्ती में हुई अनियमितताओं से जुड़े आर्थिक लेन-देन और अन्य पहलुओं की जांच के तहत की जा रही है। ईडी की टीम इस मामले में पैसों के प्रवाह और संदिग्ध संपत्तियों की जानकारी जुटा रही है।

प्रदेशभर में बढ़ी हलचल
इस कार्रवाई के बाद प्रशासनिक महकमे में हलचल तेज हो गई है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में इस मामले में और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं।

पहले भी हो चुकी है कार्रवाई
PSC भर्ती घोटाले में इससे पहले भी कई अधिकारियों और संबंधित लोगों पर जांच एजेंसियों ने कार्रवाई की है। अब ईडी की एंट्री से मामले की गंभीरता और बढ़ गई है।

About The Author