• nagardarpannews

CG News : ग्रुप-डी भर्ती नियम बदले, अब 10वीं नहीं 12वीं पास जरूरी

CG News : रायपुर। छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ा अपडेट सामने आया है। राज्य के सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने भर्ती प्रक्रिया और प्रशासनिक व्यवस्था में महत्वपूर्ण बदलाव करते हुए नई शैक्षणिक योग्यता लागू कर दी है।

चतुर्थ श्रेणी पदों के लिए बढ़ी योग्यता
नई गाइडलाइन के अनुसार, अब भृत्य, चौकीदार, स्वीपर और माली जैसे चतुर्थ श्रेणी के पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास कर दी गई है। पहले इन पदों के लिए कम योग्यता भी मान्य थी।

घुसपैठ मुद्दे पर CM Shubhendu’ अधिकारी का कड़ा रुख, कार्रवाई की चेतावनी

अन्य पदों के लिए भी नियम कड़े
इसके अलावा कंप्यूटर ऑपरेटर, डाटा एंट्री ऑपरेटर, सहायक ग्रेड-3 और स्टेनो टाइपिस्ट जैसे पदों के लिए भी योग्यता में बदलाव किया गया है। अब इन पदों के लिए स्नातक डिग्री के साथ कंप्यूटर डिप्लोमा और निर्धारित टाइपिंग स्पीड अनिवार्य होगी।

38 पदों पर लागू होगी नई व्यवस्था
बताया जा रहा है कि यह नई शैक्षणिक योग्यता राज्य के करीब 38 सरकारी पदों पर लागू की गई है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता का दावा
सरकार का कहना है कि इस बदलाव से भर्ती प्रक्रिया अधिक पारदर्शी और व्यवस्थित होगी। साथ ही योग्य उम्मीदवारों को अवसर मिलेगा।

युवाओं के लिए चुनौती और अवसर दोनों
इस फैसले को युवाओं के लिए एक तरफ चुनौती के रूप में देखा जा रहा है, वहीं दूसरी ओर इसे बेहतर योग्य उम्मीदवारों के चयन की दिशा में सकारात्मक कदम भी माना जा रहा है।

About The Author