CG BREAKING : प्रशिक्षण शिविर में अचानक तबीयत बिगड़ी, Roopnarayan Sinha’ का निधन

CG BREAKING : बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। भाजपा के प्रशिक्षण शिविर के दौरान छत्तीसगढ़ राज्य योग आयोग के अध्यक्ष Roopnarayan Sinha’ का हृदयाघात (हार्ट अटैक) से निधन हो गया।

सुबह योग सत्र के बाद बिगड़ी तबीयत
जानकारी के अनुसार, तिफरा स्थित झूलेलाल मंगलम में चल रहे दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन मंगलवार सुबह करीब 5 बजे रूपनारायण सिन्हा ने भाजपा कार्यकर्ताओं को योग का प्रशिक्षण दिया था। इस दौरान वे पूरी तरह सक्रिय नजर आए और उनका वीडियो भी सामने आया है।

CG NEWS : साउथ बिहार एक्सप्रेस में तकनीकी खामी, यात्रियों को झेलनी पड़ी भारी परेशानी

अचानक आया हार्ट अटैक
योग सत्र के कुछ समय बाद उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। सीने में दर्द की शिकायत के बाद उन्हें तत्काल चिकित्सा सहायता देने की कोशिश की गई, लेकिन हार्ट अटैक के कारण उनका निधन हो गया।

राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर
रूपनारायण सिन्हा के निधन की खबर मिलते ही भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं में शोक की लहर दौड़ गई। कार्यक्रम स्थल पर मौजूद लोगों में भी गहरा दुख देखा गया।

कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्राप्त था
रूपनारायण सिन्हा को छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्राप्त था और वे योग एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रहे थे।

About The Author