CG NEWS : नहाते समय हाथी शावक की गई जान, वन विभाग अलर्ट


जानकारी के अनुसार, छाल रेंज में पिछले कई दिनों से करीब 70 हाथी अलग-अलग दलों में विचरण कर रहे हैं। शनिवार रात लगभग 8 बजे हाथियों का एक दल पुसल्दा गांव के जंगल स्थित आमामुड़ा तालाब में नहा रहा था। इसी दौरान एक हाथी शावक बड़े हाथी के नीचे दब गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
ग्रामीणों के मुताबिक, शावक की मौत के बाद मादा हाथी ने खुद उसके शव को तालाब से बाहर निकाला। घटना के बाद पूरी रात हाथियों का दल तालाब किनारे मौजूद रहा और चिंघाड़ता रहा।
रविवार सुबह भी हाथियों का झुंड मृत शावक के आसपास ही घूमता रहा, जिसके कारण वन विभाग की टीम शव तक नहीं पहुंच सकी। विभाग के अधिकारी और पशु चिकित्सकों की टीम मौके पर तैनात है और हाथियों के जंगल की ओर लौटने का इंतजार किया जा रहा है, ताकि आगे की कार्रवाई की जा सके।
गौरतलब है कि इस घटना के साथ ही रायगढ़ जिले में पिछले 5 महीनों के भीतर अलग-अलग रेंजों में 8 हाथी शावकों की मौत हो चुकी है। लगातार हो रही इन मौतों ने वन विभाग और वन्यजीव विशेषज्ञों की चिंता बढ़ा दी है।
Paras Jain, Editor of Nagar Darpan News, delivering insightful journalism with a focus on local and regional news. Stay informed with his expert reporting and analysis.