कोरबा में ग्रामीणों का हल्लाबोल, एसईसीएल पर लगाए गंभीर आरोप

Korba में एसईसीएल कुसमुंडा क्षेत्र के भूविस्थापित ग्रामीणों ने बुधवार को कटघोरा एसडीएम कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन किया। 16 से अधिक गांवों के प्रभावित ग्रामीण रोजगार, मुआवजा, पुनर्वास और राजस्व संबंधी लंबित मामलों को लेकर धरने पर बैठ गए।

ग्रामीणों का आरोप है कि तहसील कार्यालयों में वंश वृक्ष, फौती, ऑनलाइन रिकॉर्ड सुधार और राजस्व त्रुटि सुधार जैसे कार्य महीनों से लंबित हैं तथा काम कराने के लिए रिश्वत मांगी जाती है। उन्होंने एसईसीएल पर भूमिहीन परिवारों को बसाहट का अधिकार नहीं देने और ड्रोन सर्वे के जरिए कम मुआवजा तय करने का भी आरोप लगाया।

प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं होने तक आंदोलन जारी रहेगा। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा और अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया।

About The Author