डॉ. सचिन परब ने चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) सदस्यों को दिए खुशहाल जीवन के सूत्र
कोरबा। सुप्रसिद्ध मोटिवेशनल स्पीकर, हिप्नोथेरेपिस्ट एवं लाइफ कोच डॉ. सचिन परब द्वारा आज होटल गणेश इन, कोरबा में चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) सदस्यों के लिए विशेष प्रेरणादायी सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में “जीने की कला” एवं जीवन में सदैव खुश और सकारात्मक रहने के विषय पर विस्तारपूर्वक मार्गदर्शन दिया गया।
डॉ. सचिन परब ने अपने संबोधन में बताया कि व्यस्त जीवनशैली और मानसिक तनाव के बीच सकारात्मक सोच, आत्मविश्वास एवं मन की शांति बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि खुशहाल जीवन का मूल मंत्र स्वयं को मानसिक रूप से मजबूत और संतुलित रखना है।
कार्यक्रम में आई.सी.ए.आई. कोरबा शाखा अध्यक्ष चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) राजेन्द्र अग्रवाल, टैक्स बार कोरबा अध्यक्ष चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) गोपाल अग्रवाल, सीए एसोसिएशन कोरबा अध्यक्ष चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) अमर अग्रवाल, वरिष्ठ अधिवक्ता एस.के. अग्रवाल विशेष रूप से उपस्थित रहे। इसके साथ ही ब्रह्माकुमारी से स्मृति बुधिया एवं बिंदु दीदी, रोटरी क्लब कोरबा से नितिन चतुर्वेदी एवं पारस जैन शामिल हुए।









