कोरबा-चांपा मार्ग पर आधी रात बड़ा हादसा, कोयला लोड ट्रेलर में लगी भीषण आग

कोरबा। कोरबा-चांपा मुख्य मार्ग पर ग्राम पंचायत पुराना पहंदा के पास सोमवार देर रात बड़ा सड़क हादसा हो गया। कोयला लोड ट्रेलर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया, जिसके बाद वाहन में भीषण आग लग गई।

जानकारी के अनुसार, हादसा रात करीब 1:30 बजे हुआ। कोरबा की ओर से आ रहा ट्रेलर अचानक नियंत्रण खो बैठा और डिवाइडर के बीच जा घुसा। टक्कर के तुरंत बाद ट्रेलर के अगले हिस्से में आग भड़क उठी।

देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और वाहन का अगला हिस्सा पूरी तरह जलने लगा। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस और दमकल टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया।

फिलहाल हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। घटना में किसी के हताहत होने की जानकारी सामने नहीं आई है।

About The Author