शोक समाचार : कांग्रेस नेता सुरेन्द्र लाम्बा के छोटे भाई विजय लाम्बा का निधन
कोरबा। शहर के शांत, सहज, सरल और मृदुभाषी व्यक्तित्व के रूप में पहचाने जाने वाले विजय लाम्बा का बुधवार को 64 वर्ष की आयु मे आकस्मिक निधन हो गया। विजय लाम्बा, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, समाजसेवी एवं प्रतिष्ठित नागरिक सुरेंद्र लाम्बा के छोटे भाई थे। – उनके निधन की खबर फैलते ही परिवार, रिश्तेदारों, मित्रों और परिचितों में गहरा शोक व्याप्त हो गया। कोरबा अंचल में उन्हें मिलनसार और सौम्य स्वभाव के लिए जाना जाता था। उनके निधन से समाज ने एक संवेदनशील और स्नेही व्यक्तित्व को खो दिया है। विजय लाम्बा का अंतिम संस्कार आज दोपहर 1 बजे स्थानीय मुक्तिधाम में किया जाएगा।









