• nagardarpannews

CG NEWS : महिला अधिकारी से अश्लील हरकत’ फोन पर सेक्स की डिमांड, WhatsApp पर भेजी न्यूड फोटो

CG NEWS : रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी में महिला सुरक्षा को चुनौती देते हुए एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड की एक महिला अधिकारी को अज्ञात व्यक्ति द्वारा फोन पर मानसिक और अश्लील रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है। आरोपी ने न केवल फोन पर अश्लील बातें कीं, बल्कि अधिकारी से ‘सेक्स’ की डिमांड भी की। विरोध करने पर आरोपी ने मर्यादा की सारी हदें पार करते हुए उन्हें व्हाट्सऐप पर अपनी नग्न (न्यूड) तस्वीरें भेज दीं।

निजी जीवन पर सवाल और अश्लील बातें

पीड़िता के अनुसार, प्रताड़ना का यह सिलसिला 30 अप्रैल की सुबह से शुरू हुआ। एक अज्ञात नंबर से कॉल आया और फोन करने वाले शख्स ने अधिकारी से उनके निजी जीवन को लेकर बेहद आपत्तिजनक और भद्दे सवाल पूछने शुरू कर दिए। आरोपी ने महिला अधिकारी पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाया। जब महिला ने इसका कड़ा विरोध किया, तो आरोपी गाली-गलौज पर उतर आया।

IPL 2026 : मेधावी छात्रों को बड़ा तोहफा’ IPL मैच लाइव देखने का सुनहरा मौका

WhatsApp पर भेजी नग्न तस्वीरें

शिकायत के मुताबिक, 4 मई की सुबह आरोपी ने फिर से उसी नंबर से कॉल और मैसेज किए। इस बार उसने अश्लीलता की पराकाष्ठा पार करते हुए व्हाट्सऐप पर अपनी न्यूड फोटो भेज दी। लगातार मिल रही धमकियों और इन घिनौनी हरकतों से महिला अधिकारी गहरे मानसिक तनाव में हैं।

टिकरापारा थाने में FIR दर्ज

महिला अधिकारी की शिकायत पर रायपुर के टिकरापारा थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पीड़िता ने पुलिस को वह मोबाइल नंबर भी सौंप दिया है जिससे कॉल और फोटो आए थे।

  • धाराएं: पुलिस ने अश्लील कॉल करने, मर्यादा भंग करने और आईटी एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।

  • जांच: पुलिस की साइबर सेल टीम मोबाइल नंबर के आधार पर आरोपी की लोकेशन ट्रेस कर रही है।

प्रशासनिक गलियारों में हड़कंप

सरकारी विभाग की एक जिम्मेदार अधिकारी के साथ हुई इस घटना ने विभाग और शहर में हड़कंप मचा दिया है। पीड़िता ने पुलिस से मांग की है कि आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए ताकि अन्य महिलाएं इस तरह के ‘डिजिटल उत्पीड़न’ का शिकार न हों।

About The Author